अपने घर के पैंट्री को बनाएं स्मार्ट, वेल मैनेज पैंट्री आपको लॉकडाउन जैसी स्थिति से निपटने में करेगी मदद

अपने घर के पैंट्री को बनाएं स्मार्ट, वेल मैनेज पैंट्री आपको लॉकडाउन जैसी स्थिति से निपटने में करेगी मदद corona ; lockdown ; Make your home pantry smart, well managed pantry will help you deal with a situation like lockdown
कोविद-19 महमारी से बचने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के कई देश अभी पूरी तरह लॉकडाउन है। ऐसे में जरूरी सामान के लिए हर दिन मार्केट जाना या फिर बाहर से ऑर्डर करने की चुनौती होती है। कुछ लोग लॉकडाउन जैसी स्थिति में घर में काफी तादाद में राशन और जरूरी सामान इकट्ठा कर लेते हैं। लेकिन सही से पैंट्री मैनेज न करने से यह सामान खराब हो जाता है। ऐसे में इसे लेकर आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप स्टॉक को अपने पैंट्री (रसोई भंडार) को सुव्यवस्थित ढंग से रखेंगे तो आपको छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही स्टॉक के खराब होने का डर नहीं रहेगा। एक वेल मैनेज्ड पैंट्री हमेशा के लिए अच्छा विचार माना गया है। इसलिए पैंट्री के सही मैनेजमेंट से अपने स्टॉक को पैंट्री में मैनेज करके रखना आपको भविष्य में होने वाली मुसीबतों से बचाएगा। इससे ना तो आपके घर में रखा किराने का स्टॉक खराब होगा बल्कि फ्रिज में रखा हुआ फूड भी फेंकने की नौबत नहीं आएगी।

सही खरीदारी अच्छे खाने को भी प्रेरित करती है
अगर आपने अपनी पैंट्री में स्टॉक को सही से रखा है। जैसे कि चावल से भरे बैग, सेम के डिब्बे, लहसून के डिब्बे, तो यह आपको कई तरह के भोजन बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा। अब सवाल यह है कि आप अपने स्टॉक को पैंट्री में किस ढंग से मैनेज करते हैं? इसके लिए आपको क्या खरीदना चाहिए? बता दें कि इसे आप तभी अच्छे से मैनेज कर सकते हैं जब आपको बेहतर खाने की चाह रखते हो और स्मार्ट तरीके से राशन की खरीदारी करते हैं।

सामान को जरूरत के अनुसार आयोजित करें
हमारी रसोई बरतनों व अन्य जरूरी चीजों से भरी रहती है और हमें कभी ना कभी इन सारी चीजों की जरूरत पडती है। आप अपनी सुविधा व आवश्यकताओं के हिसाब से जरूरी चीजों को आगे रखें एवं कभी-कभार इस्तेमाल होने वाली चीजों को पीछे रखें।
  • चावल : आप अपने पैंट्री में अलग-अलग वैरायटीज के चावल का स्टाॅक रख सकते हैं। जैसे कि ब्राउन, व्हाइट, लंबे और छोटे दाने वाले चावल। साथ में आप सही तरीके से चावल बनाने के लिए एक बर्तन रखें।
  • स्टॉक्स और ब्रॉथ्स : आप मीट, सब्जी, सूप के लिए अलग-अलग तरह के बर्तन का स्टाॅक रखें। साथ ही इसे बनाने के लिए अपने पैंट्री में पैन जरूर रखें। ऐसे सामान का स्टाॅक रखें जो कि फ्रिज में ज्यादा स्थान न लें।
  • बीन्स : आप अपने पैंट्री में बीन्स रख सकते हैं। इसे आसानी से पकाया जा सकता है। आप अपने घर में डिब्बाबंद बीन्स की जगह सूखे बीन्स भी रख सकते हैं, इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। डिब्बाबंद फलियों की जगह सूखे फंलियों रखना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।
  • क्योर मीट : आप अपने फ्रिज में अच्छी क्वालिटी की मीट रख सकते हैं। यह सप्ताह भर फ्रिज में रहने पर भी खराब नहीं होता है। इसे आप अलग-अलग तरीके से बना कर खा सकते हैं।
  • अंडे : ज्यादा सामान रखने की जगह आप अंडे को अपने फ्रिज में जरूर रखें। इससे कई तरह के डिश बन सकते हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में यूज कर सकते हैं। यह बताते की जरूरत नहीं है कि इसे आप लंबे समय तक फ्रिज में रख सकते हैं या खराब नहीं होगा।
  • फल और सब्जी : आप अपने पैंट्री में फल और सब्जी जरूर रखें। फलों और सब्जियों की खरीदारी के समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसे आप सप्ताह भर फ्रिज में रख सकें। खराब होने का डर न रहे।
  • ताहिनी, पनीर और पीनट बटर : आप अपने पैंट्री में ताहिनी, जैम और पीनट बटर जरूर रखें। इसका इस्तेमाल आप सलाद से लेकर सैंडविच, स्नैक्स, कुकीज तक में कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो बादाम और काजू बटर भी रख सकते हैं। साथ ही आप अपने फ्रिज में पनीर रख सकते हैं, यह हेलदी और अधिक इस्तेमाल होने वाली सामान है।
  • ऑलिव ऑयल, विनेगर और लेमन : ऑलिव ऑयल हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है और यह हर घर के किचन में जरूर होनी चाहिए। इसके बिना कुकिंग के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। इसके साथ ही विनेगर और लेमन का स्टाॅक जरूर रखें।
  • नट्स और ड्राई फ्रूट्स : अपने घर के पैंट्री में आप नट्स और ड्राई फ्रूट्स जरूर रखें। इसे आप किसी डब्बे में बंद करने रख सकते हैं। इसे लंबे समय तक घर में रखा जा सकता है।
  • आटा और चीनी : अपने पैंट्री में आप आटा और चीनी रखना ना भूलें। यह हमेशा काम आने वाली सामान है।
  • लहसुन, प्याज, अदरक : इसके बिना आपकी पेंट्री अधूरी है। आजवाइन भी रख सकते हैं। अपने पैंट्री में लहसून, अदरक और प्याज का स्टाॅक जरूर रखें। इसे आप अलग-अलग टोकरी में सजा कर सकते हैं।
  • रूट्स वेजीटेबल्स: आपके पैंट्री में आलू, शकरकंद, बीट, गाजर, पार्सनिप, शलजम, मूली जैसे रूट्स वेजीटेबल्स का स्टाॅक होना चाहिए। इसे आप सप्ताह भर अपने घर में रख सकते हैं यह खराब नहीं होता है।

दाल-चना और राजमा
दालें तो भारतीय रसोई में रोजाना में ही बनती हैं। भारतीय किचन में कई प्रकार की दालों का प्रयोग किया जाता है। इनको एक साथ रखने से यह पता रहता है कि घर में क्या-क्या है। दालों को पारदर्शी डिब्बों (आर-पार दिखने वाले) में रखना चाहिए, इससे आप बाहर से देख सकते हैं।

मसालों को व्यवस्थित रखना
मसाले किसी भी खाने की जान होते हैं खासतौर पर भारतीय खाने में तो अनेक प्रकार के मसालों का प्रयोग होता है। कुछ खड़े मसाले, कुछ घर के पिसे मसाले, कुछ बाजार के मसाले और कुछ खास मसाले जो भारत से आते हैं मां के हाथों के बने और उनके प्यार से सजे। इन सभी मसालों को यह जरूरी है कि ध्यान से रखा जाए।

चाय और कॉफी
आपके घर में चाय तो रोजाना ही बनती होगी। इसलिए आप अपने पैंट्री चायपत्ति भी रख सकते हैं। इसके साथ हम कई तरह स्वाद वाली चाय का हम प्रयोग करते हैं जैसे कि संतरे की चाय, अनानास के स्वाद वाली चाय, बेरी के स्वाद वाली चाय इत्यादि। ऐसे ही हम कई प्रकार की कॉफी भी रखते है घर पर तो इन सब चाय-कॉफी को एक साथ रखने पर बड़ी आसानी होती है, बनाते समय और यह पता होता है कि क्या क्या स्वाद हैं इस समय हमारे पास।
  • कुक बुक/ खाना बनाने से संबंधित किताबें- किताबों का हमारे घर में एक खास स्थान है। हमारे किचन में भी कुक बुक यानी कि खाना बनाने से संबंधित किताबों के लिए एक खास जगह है।



corona ; lockdown ; Make your home pantry smart, well managed pantry will help you deal with a situation like lockdown
corona ; lockdown ; Make your home pantry smart, well managed pantry will help you deal with a situation like lockdown

Post a Comment

0 Comments